कांवड़ लेकर वीरभद्र महादेव पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ लैंगिक असमानता का लिया संकल्प

सावन का पवित्र माह चल रहा है। हर कोई भोले बाबा की भक्ति में लीन है

सावन का पवित्र माह चल रहा है। हर कोई भोले बाबा की भक्ति में लीन है। इसी क्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश और लैंगिक असमानता को दूर करने का संकल्प लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हर की पैड़ी से गंगाजल के साथ कांवड़ उठाकर पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंची।

यहां उन्होंने वीरभद्र महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया। पूजा अर्चना के दौरान महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में लैंगिक असमानता की समाप्ति की कामना की।

मंत्री के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बता दें कि, हरिद्वार से 25 किलोमीटर पैदल कांवड लेकर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
Live TV