
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब छात्र-छात्राएं और उनके पेरेंट्स जो लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही CBSE की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, जिससे साइट स्लो हो सकती है या क्रैश हो सकती है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों के लिए ऑफलाइन तरीके भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि वे बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
बता दें, CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र डिजिलॉकर और UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन छात्रों की अपार आईडी लिंक है, उनके लिए रिजल्ट सीधे डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में मिलेगा।
बता दें, अगर इंटरनेट नहीं है, तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ‘cbse10’ इस फॉर्मेट में जानकारी भेजनी होगी। मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों बाद रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा। इसी तरह से 12वीं का रिजल्ट भी चेक किया जा सकता है।
इसके अलावा, छात्र IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट सुन सकते हैं। दिल्ली के छात्रों के लिए 24300699 और अन्य राज्यों के लिए 011-24300699 पर कॉल करके वे अपना रिजल्ट जान सकते हैं।
इस साल सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। 25 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।









