महार रेजीमेंट में अपने पिता को याद कर भावुक हुए सीएम धामी, पुराने समय को किया याद !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इसके बाद महार रेजिमेंटल सेंटर गए...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इसके बाद महार रेजिमेंटल सेंटर गए। वहां उन्होंने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। साथ ही महार रेजिमेंट के वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी व वॉर मेमोरियल का अवलोकन भी किया।

इस दौरान सीएम धामी ने महार रेजिमेंट में वृक्षारोपण कर अपने स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के पिता स्व. शेर सिंह धामी महार रेजिमेंट में रह कर देश को अपनी सेवा दे चुके हैं। इस दौरान वे भावुक भी हुए। उन्होंने महार रेजिमेंट में उपस्थित सैन्य अधिकारीयों और जवानों से मुलाकात की।

बतादें कि इस दो दिवसीय दौरे में सीएम धामी अपने कई परिचितों से मिल सकते हैं। आज की रात मुख्यमंत्री महार रेजीमेंट सेंटर में ही विश्राम करेंगे। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सीएम धामी मंगलवार को उत्तराखंड वापस लौटेंगे। मध्य प्रदेश के सागर जिले से सीएम धामी का पुराना नाता रहा है। सीएम धामी के पिता इस जिले में ही आर्मी सर्विस के दौरान तैनात हुआ करते थे। मुख्यमंत्री धामी का अपने पिता के साथ यहां पर काफी समय बीता है।

Related Articles

Back to top button