सीएम धामी ने प्रबुद्ध जनों से की मुलाकात, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में व्यापार मण्डल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में व्यापार मण्डल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और उनकी समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहें हैं। सीएम धामी का सुबह-सुबह सर्किट हाउस अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और और उनके साथ संवाद कर संगठन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र के विकास व जनपद में संगठन संबंधी विषयों पर चर्चा की। विभिन्न संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय के साथ हम प्रदेश में प्रगति की धारा के निरंतर प्रवाह हेतु क्रियाशील हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया और इस सलोकन के साथ आइए, हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लेने को कहा।

Related Articles

Back to top button
Live TV