मेरठ में बोले सीएम योगी, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, भारत विकास की ओर चल पड़ा…

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, मैं प्रधानमंत्री जी का आभारी हूं, जिन्होंने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न का नाम हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा।

सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोच की भी स्थापना की है। जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए कोचिंग देने काम करेगा। साथ ही उन्हें फेलोशिप देने और उन्हें हर प्रकार का उत्तम माहौल देने का कार्य भी करेगा। सीएम ने कहा, प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएम ने युवाओं को प्रोत्साहित किया है। पीएम ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, देश आजादी का अमृत महोत्व मना रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। ओलंपिक,पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। यूपी में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। भारत विकास की ओर चल पड़ा है। 5 साल में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया गया। बीजेपी सरकार में दंगे होने बंद हुए।

Related Articles

Back to top button
Live TV