प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे सीएम योगी, सैकड़ों विकास परियोजनाओं का करेंगें लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के दौरे पर रहेंगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर सहारनपुर पहुंचेंगें। सीएम योगी सहारनपुर में 145 करोड़ की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के दौरे पर रहेंगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर सहारनपुर पहुंचेंगें। सीएम योगी सहारनपुर में 145 करोड़ की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के लिए भव्य रुप से एक मंच तैयार किया गया है।

सहारनपुर में जनता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज के मैदान में आज प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित हो रहा है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर पहुंच रहे हैं। सीएम योगी यहां पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 145 करोड़ की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

दोपहर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मैदान में पहुंचकर प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के लिए भव्य रुप से एक मंच तैयार किया गया है, जहां से मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पहुंच रहे लोगों के बैठने के लिए हजारों की संख्या में कुर्सियां लगा दी गई है। 145 करोड की 243 परियोजनाओं के मंच के दाहिनी ओर शीला पट लगा दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button