त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम योगी, बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची !

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 54 उम्मीदवारों की घोषणा की। अगले महीने 16 फरवरी को...

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 54 उम्मीदवारों की घोषणा की। अगले महीने 16 फरवरी को त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इस चुनाव के भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए अपना चुनावी बिगुल बजा दिया हैं। जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे ऊपर रखा गया हैं।

शनिवार को, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। दोनों ही पार्टियां राज्य विधानसभा की 60 सीटों के लिए अगले महीने में होने वाले चुनाव के बहुकोणीय मुकाबले के लिए तैयार है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी हैं। भाजपा की तरफ से त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही कई बड़े स्टार प्रचारकों को इस चुनाव के लिए साथ रखा हैं। प्राथमिक तौर पर इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल किया गया हैं।

त्रिपुरा में होने वाले विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर बीजेपी के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, महेश शर्मा और संबित पात्रा आदि चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

बीजेपी ने त्रिपुरा के वर्तमान सीएम माणिक साहा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

जहां भारतीय जनता पार्टी ने 48 और छह उम्मीदवारों की दो सूची जारी की, वहीं कांग्रेस ने भी 17 उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा और आईपीएफटी ने भी घोषणा की कि उनका गठबंधन जारी रहेगा। आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button