सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, जानें क्या है चंपावत का सियासी समीकरण

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद अब वह चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहें है। बता दे कि चंपावत विधानसभा सीट के लिए चुनाव 31 मई को होना है। जबकि इसका नतीजा 3 जून को आएगा।

वहीं चंपावत सीट पर होने जा रहे उनचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दे कि पुष्कर सिंह धामी बले ही उत्तराखंड के सीएम बन गये हो लेकिन उनके सामने अब भी विधायक बनने की चुनौती है।

बता दे कि खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। लेकिन इसके बावजूद विधायकों ने धामी को फिर से मुख्यमंत्री चुने जाने का समर्थन किया थाऔर पेशकश भी की थी।

Related Articles

Back to top button