लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ के साथ Lucknow में शुरू हुई Congress की मैराथन, बड़ी संख्या में लड़कियों- महिलाओं ने लगाई दौड़…

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इकाना स्टेडियम सेक्टर-7 में आयोजित किया गया। प्रियंका गांधी का नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को साकार करने के लिए आयोजित मैराथन को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लड़कियों ने भाग लिया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी है यह मैराथन दौड़। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ का स्लोगन रखा गया। मंच पर कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। BCCI पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला,अजय लल्लू मौजूद रहे। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मैराथन में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नारों का युवाओं में खासा उत्साह है। जिसके कारण युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह नारा देश की आधी आबादी को कांग्रेस की ओर मोड़ रहा है जो चुनाव आते-आते कांग्रेस के वोट में तब्दील हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button