‘कांग्रेस बदलेगी यूपी की तकदीर, महिलाओं को टिकट देने का वादा किया पूरा’ : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में नफरत की राजनीति की जा रही है और लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है और अब कांग्रेस इस माहौल को बदलने के लिए राज्य में सरकार बना रही है। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में एक बड़ा बदलाव ला रही है और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है।

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया और 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें 50 महिला उम्मीदवार हैं। खास बात यह है कि इन उम्मीदवारों की सूची में वे लोग भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा सरकार के हाथों अन्याय हुआ है। और कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें कांग्रेस ने अपने बदलाव के अभियान में टिकट दिया है।

आपको बता दे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। प्रियंका गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। जिसमें 125 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवार हैं।

बता दें उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वही, फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी को टिकट दिया गया। संभल से निदा अहमद, गोंडा से रामा कश्यप, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद, शाहजहांपुर से पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट दिया। सोनभद्र में आदिवासी रामराज गोंड, मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना को टिकट मिला।

Related Articles

Back to top button