COVID-19 : पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की यह रिपोर्ट, 1 फीसदी से भी कम हैं Positivity Rate…

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक भारत में COVID-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 127.93 करोड़ से अधिक है। पिछले 24 घंटों में लोगों को वैक्सीन की 24 लाख से भी अधिक खुराक दे दी गई हैं। देश में रिकवरी रेट फिलहाल 98.35 फीसदी है।

पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना के कुल 8,306 नए मामले सामने आए जिससे कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 98,416 हैं। इसके साथ ही भारत पिछले 552 दिनों में सबसे कम केस है। पिछले 22 दिनों के लिए हफ्ते भर की पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) 1% से भी कम लगभग 0.78% हैं।

टीकाकरण पर जारी हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 24,55,911 वैक्सीन खुराक के साथ, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज सोमवार की सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 127.93 करोड़ (1,27,93,09,669) से अधिक हो चूका है।

कोरोना से ठीक होने वालो की संख्या यानी भारत में रिकवरी रेट 98.35% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट में बताया गया हैं कि केंद्र और राज्य सरकारों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों से टीकाकरण और टेस्टिंग के आंकड़ों में भी बहुत सकारात्मक सुधार हुए हैं। भारत में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.28% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,86,263 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक कुल 64.82 करोड़ (64,82,59,067) कोरोना टेस्ट किए हैं। देश भर में टेस्टिंग क्षमता को भी बढ़ाया गया है, यहां दैनिक सकारात्मकता दर (Positivity Rate) 0.94% हैं। पिछले 63 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 2% से नीचे और लगातार 98 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button