देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 113 करोड़ के पार, पीएम ने कहा जो कभी असंभव लगता था वो आज संभव हो रहा…

भारत कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसी बीच देश में अब तक 38 करोड़ 7 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि देश में 75 करोड़ 54 लाख लोगों को वैक्सीन की एक डोज दी गई है।

इसके साथ ही भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन की कुल 113 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने इस साल के खत्म होने तक सभी योग्य लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसलिए राज्यों को भी टीकाकरण रफ्तार तेज करने के लिए जोर दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन अभियान को लेकर कहा, भारत 110 करोड़ वैक्सीन डोज का बड़ा आँकड़ा पार कर चुका है, जो कभी असंभव लगता था वो संभव हो रहा है। इसीलिए हमारे सामने भविष्य के जो सपने है, जो अमृत संकल्प है वो भी पूरे होंगे। देश और राज्यों के एकजुट प्रयासों से ही ये पूरे होने वाले हैं

Related Articles

Back to top button