बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी,चोरी हुई मोटी रकम…

अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 3.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने को लेकर शिकायत दर्ज की है बताया जा रहा है कि बोनी कपूर का क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 09 फरवरी, 2022 को किया गया था और जाहिर तौर पर उसी से 3.82 लाख रुपये डेबिट किए गए थे।

वहीं बोनी कपूर को पैसे के बारे में हाल ही में पता चला और उन्होंने उसी के बारे में बैंक से पूछताछ की।  तब उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। जिसके बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत उन्होंने एक शिकायत दर्ज की।

रिपोर्टों के अनुसार, उनके क्रेडिट कार्ड से गुरुग्राम की एक कंपनी को लेन-देन किया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले पर प्रासंगिक अपडेट नहीं दिया है। पर बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वही इस पूरे मामले की जानकारी शुक्रवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

Related Articles

Back to top button