देश मे कोरोना के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 1.68 लाख नए मामले, 1000 लोगों की मौत…

दुनियां भर में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। वही भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलो में आंशिक कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.68 लाख नए मामले सामने आए। वही, 1,005 लोगों की मौत हुई है। सोमवार से ही देश में 2 लाख से कम नए केस मिल रहे हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

बता दें देश में कुल एक्टिव केसो की संख्या 15.25 लाख है। कुल केस 4.18 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, देश में बुधवार को दर्ज की गई 1,005 मौतों में 335 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं। इनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।

Related Articles

Back to top button