
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर है, जहां देवरिया जिले में DAP खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है अन्नादाता खाद,बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. यह कहीं और नहीं बल्कि सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गृह का ही मामला है, जहां सहकारी समितियो में ताले लटक रहे हैं, तो कई के गोदाम खाली पड़े है.. बीज के लिए किसान परेशान है प्राइवेट दुकानों पर महंगे रेटों पर खाद बीज खरीद खेतों की बुवाई कर रहा है.
खेतों की बुआई कैसे करे
सूत्रों की माने तो खाद,बीज की कालाबाजारी हो रही है. वही किसानों का कहना है हम लोगों को खाद विज नहीं मिल पा रहा है हम लोग खेतों की बुआई कैसे करे यह मंत्री जी का जिला है जब मंत्री जी के जिले में यह हाल है तो और जगहों पर क्या होगा..
रैक नहीं आ रहा
समितियों के प्रभारी का कहना है कि, पहले कुछ खाद आया था हम लोगों ने बांट दिया लेकिन इधर कई दिनों से खाद नहीं आ रहा है. पूरे जनपद में खाद की किल्लत है उपर के अधिकारी कहते है कि अभी रैक नहीं आ रहा है, रैक आएगा तो खाद मिलेगा. रोजाना दर्जनों किसान समितियां से वापस जाते हैं.
प्रदेश के और जनपदों का क्या हालत
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गृह जनपद का यह हालत है तो प्रदेश के और जनपदों का क्या हालत होगा आप इससे सहज अंदाजा लगा सकते हैं..









