DGP अशोक कुमार की माता की अस्थियाँ वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां गंगा को समर्पित

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता सावित्री गर्ग की अस्थियों को आज पूर्ण विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचारण के बीच हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा को समर्पित की गई

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता सावित्री गर्ग की अस्थियों को आज पूर्ण विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचारण के बीच हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा को समर्पित की गई, अशोक कुमार और उनके भाई सुभाष कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, बेटे सारस्वत कुमार पत्नी अलकनंदा अशोक वह अन्य परिजन सावित्री गर्ग की अस्थियों को लेकर हर की पौड़ी पहुंचे।

हर की पौड़ी में उनके तीर्थ पुरोहित पंडित टेकचंद पंचभाईया फर्म के पंडित मनोज सिखोला ने पूर्ण विधि-विधान के साथ अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित करवाया।

अस्थि विसर्जन से पूर्व पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश केसवानी ,संजीव नैय्यर,  गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत अनेक गणमान्य लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर सावित्री गर्ग के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Related Articles

Back to top button