डिम्पल यादव और उनकी बेटी हुई कोरोना संक्रमित, जल्द स्वस्थ होने के लिए सपाइयों ने किया हवन-पूजन

सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के कोरोना मुक्त होने के लिए पूजन अर्चन शुरू कर दिया। इसी क्रम में सपा बिल्हौर की नेत्री रचना सिंह ने भी पूजन अर्चन करते हुए दोनों के दीर्घायु होने की कामना की।

बिल्हौर. रविवार को समाजवादी पार्टी बिल्हौर की नेत्री रचना सिंह ने कन्नौज की सांसद माननीय डिम्पल यादव की कोरोना महामारी से जल्द स्वास्थ लाभ के लिए हवन पूजन किया। वही ईश्वर से डिम्पल यादव की दीर्घायु की कामना की। दरअसल, बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और उनकी पुत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थी जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के कोरोना मुक्त होने के लिए पूजन अर्चन शुरू कर दिया। इसी क्रम में सपा बिल्हौर की नेत्री रचना सिंह ने भी पूजन अर्चन करते हुए दोनों के दीर्घायु होने की कामना की और इस मौके पर मीडिया से बताया कि हम महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली हमारी प्रेरणास्रोत कन्नौज सांसद डिम्पल यादव एवं उनकी पुत्री जो कोरोना संक्रमित हैं और आइसोलेशन मे है के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वही ये खबर सुनकर पुरा समाजवादी परिवार चिंतित है।

सपा नेत्री ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एहितयात बरत रहे है, आज हम समाजवादी लोगो ने हवन पूजन कर माननीय डिंपल भाभी को जल्द स्वास्थ लाभ व दीर्घायु प्रदान करने की ईश्वर से प्राथना की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख इ. विनय यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा सोनू यादव अमन पाल रजत पाल धर्मवीर यादव ओम सुमितआदि सपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button