
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल डिस्कवरी प्लस के शो इनटू द वाइल्ड के आने वाले एपिसोड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आयेंग। डिस्कवरी प्लस ने आज अपने मच अवेटेड शो ‘इन टू द वाइल्ड’ विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
इसके साथ ही विक्की कौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका पोस्टर शेयर किया है। जिसमें विक्की कौशल बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में शो के प्रीमियर की जानकारी देते हुए बताया कि, इनटू द वाइल्ड का प्रीमियर 12 नवंबर को डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगा।
आपको बता दे कि विक्की कौशल से पहले अक्षय कुमार , अजय देवगन , रजनीकांत , प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जैसे बड़े सितारे भी बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा बन चूके है। डिस्कवरी के इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, उनके शो का हिस्सा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर तमाम मशहूर हॉलीवुड स्टार्स रह चुके हैं।