Election 2024: चित्रकूट में जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

चित्रकूट जनपद में बांदा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के पक्ष में वोट देने की अपील की।

चित्रकूट. चित्रकूट जनपद में बांदा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के पक्ष में वोट देने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताते हुए विकास कार्यों को गिनाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने पर बिजली बिल जीरो करने और लोगों के घरों सौर ऊर्जा लगाने की बात कही है जिससे सौर ऊर्जा लगने से लोगों के घरों में बिजली बचेगी और उस बिजली को सरकार खरीदने का काम करेंगी।

वही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा घमंडीया गठबंधन में शहजादे भाई इक्कठा है, मोदी जी ये बोलते है भ्रष्टाचारी हटाओ ये बोलते है भ्रष्टाचारी बचाओं, गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है यह भ्रष्टाचारियों का टोला है, यह सब परिवारवाद की पार्टियां है। आजकल राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूमता है मैने कहा कभी पढ़ भी लिया करो।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े, आदिवासियों के आरक्षण पर ढाका डालना चाहती है। धर्म के नाम पर आरक्षण करना चाहती है। चमड़ी के आधार पर बाटने वाले लोग भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ करना चाहते है। कांग्रेस के लोग भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि भारत तोड़ो यात्रा चला रहे है। ये जोड़ते नही है ये भारत के टुकड़े टुकड़े गैंग में शामिल है।

Related Articles

Back to top button