Election Result: अखिलेश यादव ने दिया जनता को धन्यवाद, रामपुर में मिली हार में इनको ठहराया जिम्मेदार…

तीनों सीटों पर नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अद्धक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है,

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में तीनों सीटों पर नतीजे आ गए हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत दांव पर थी। इस सीट पर डिंपल यादव ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला था जहां पर आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर थी जहां पर मदन भैया ने जीत दर्ज की है।

तीनों सीटों पर नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अद्धक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है, एक-एक कार्यकर्ता ने मेहनत की, ये मैनपुरी की जनता की जीत है। उन्होने कहा कि नकारात्मक राजनीति की हार हुई, ये जीत नेताजी को समर्पित, जनता ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी, ये जीत 2024 के लिए नई ऊर्जा है, खतौली प्रत्याशी को बहुत बधाई। रामपुर में मिली हार पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया, रामपुर में प्रशासन ने अन्याय किया, रामपुर में सबसे बड़ी जीत होती, वहां अन्याय हुआ, प्रशासन ने परेशान किया।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डिंपल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर मैनपुरी स से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने जीत का आंकड़ा जारी कर दिया है। इससे पहले मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद थे जिनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को बड़े अन्तर से हराया है। डिम्पल यादव को मैनपुरी से 618120 वोट मिले है तो वहीं बीजेप प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों यह जीत दर्ज की है। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को 64.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं BJP को 34.18% वोट मिले।

Related Articles

Back to top button