Election Result: डिम्पल यादव ने दर्ज की एतिहासिक जीत, इतना रहा वोटों का अन्तर…

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डिंपल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर मैनपुरी से से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डिंपल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर मैनपुरी से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने जीत का आंकड़ा जारी कर दिया है। इससे पहले मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद थे जिनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को बड़े अन्तर से हराया है।

डिम्पल यादव को मैनपुरी से 618120 वोट मिले है तो वहीं बीजेप प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों यह जीत दर्ज की है। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को 64.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं BJP को 34.18% वोट मिले।

गौरतलब है कि यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत दाव पर थी। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला था जहां पर आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर थी जहां पर मदन भैया ने जीत दर्ज की है।

बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुआ है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी, वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV