मनोरंजन : अभिनेत्री पूनम पांडे ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, जानें- क्या है पूरा मामला?

खतरों के खिलाड़ी फेम अभिनेत्री पूनम पांडे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह साफ नही हो पाई है। आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट की शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

पहले भी पूनम ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पिछले साल सितंबर महीने में भी पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी। दोनों की शादी पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी। शादी के करीब 12 दिनों के बाद ही दोनों के बीच मारपीट की खबर सामने आ गई थी। दोनों ने शादी करने से पहले करीब 2 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में बिताए थे।

इससे पहले भी अभिनेत्री ने पति पर छेड़छाड़, धमकी देने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पूनम की ओर से शिकायत मिलने के बाद गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में जमानत मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button