Cirkus Teaser: क्रिसमस पर दिखेगा सर्कस का जादू, टीज़र में दिखा सितारों का मेला

काफी इंताजार के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र रिलीज होने के बाद अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

काफी इंताजार के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र रिलीज होने के बाद अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सर्कस में रणवीर सिंह और वरुण सिंह की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दोहरी भूमिकाओं में हैं, जबकि पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कलाकारों की यह टुकड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का निर्देशक रोहित शेट्टी ने किया है, पटकथा लेखक यूनुस सजवल ने किया है तो दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य किरदार की भूमिका में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, अश्विनी कालसेकर, बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी भी हैं।

सर्कस का टीज़र देखने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। सर्कस का टीजर देख कर यह लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को 60 के दशक में वापस ले जाने का वादा करती है। यह फिल्म विलुप्त सर्कस संस्कृति को जनता के सामने वापस लाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म का पूरा ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज होगा। जबकी फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button