मनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, पति निक जोनस को लेकर कही ये बात…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ियो में से एक हैं, जिनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

दरसल, शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ लगा लिया था, लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं।

ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।’निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button