मनोरंजन : राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द लेंगे सात फेरे, पिंक सिटी में चल रहीं हैं तैयारियां…

बॉलीवुड में इन दिनों कई सितारों की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा इन दिनों तेजी पर हैं। हालांकि इन सब के बीच सबसे पहले बाजी मारते हुए एक्टर राजकुमार रॉव और एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल दिख रहे हैं। दोनों बहुत ही जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरो की माने तो दोनों की शादी 11 से 12 नववंबर के बीच चंडीगढ़ में होगी।

आपको बता दें कि पत्रलेखा पॉल का जन्म मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 20 फरवरी 1989 को हुआ था। उनके पिता पेशे से चॉर्टर्ड एकाउंटेंट थे और माता गृहिणी थी। उनकी दादी कवयित्री थीं। पत्रलेखा के दो भाई बहन भी हैं जिनके नाम परनालेखा और भाई का नाम अग्निश है।

पत्रलेखा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई असम के बोर्डिंग स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन बैंगलोर के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से किया था। उन्होंने एक बार खुलासा भी किया था कि उनके पिता एक्टिंग करियर के पक्ष में नहीं थे और चाहते थे कि वह उनके नक्शेकदम पर चले और सीए को करियर के रूप में चुने। लेकिन पत्रलेखा को एक्टिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में बनाया।

Related Articles

Back to top button