मनोरंजन : सलमान की ‘अंतिम’ को वीकेंड का फायदा, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन…

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ पहले दिन सिनेमा घरों मे कुछ खास कमाल नही कर पाई थी। लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है और वैसा ही हुआ। शनिवार को फिल्म की कमाई में पहले दिन की अपेक्षा 15 फीसदी की उछाल देखी गई। ‘अंतिम’ में सलमान सहायक भूमिका में हैं इससे जरूर फिल्म को फायदा मिलता दिख रहा है। अभी रविवार का दिन बाकी है ऐसे में टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।

अंतिम: द फाइनल ट्रूथ का अब तक का कुल कलेक्शन…

अंतिम: द फाइनल ट्रूथ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में किया है। खबरों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह दो दिन में इसने 10.25 करोड़ जुटा लिए।

Related Articles

Back to top button