
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्मों में कमबैक करने जा रहे है। उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। शाहरुख अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। वह पठान से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। शाहरुख का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. शाहरुख के इस लुक से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।
सोशल मीडिया पर शाहरुख की सॉल्ट एंड पेपर लुक में एक बेहद फोटो वायरल हो रही है। लंबे बाल, फॉर्मल सूट। शाहरुख के नए लुक से नजरे हटाना मुश्किल हो रही है। व्हाइट दाढ़ी में शाहरुख के चेहरे पर हल्की सी स्माइल है। वह पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- शाहरुख खान से आंखें नहीं हट रही हैं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- एलेक्सा प्ले करो- इन्ना सोना तेनू रब ने बनाया।