Farmers Day: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती आज, कमज़ोर वर्गों और किसानों का हमेशा किया कल्याण

चौधरी चरण सिंह किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और देश में लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वीं जयंती है। देश में लोगों के द्वारा चौधरी चरण सिंह को याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के बड़े सम्मानित किसान नेता रहे, चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और देश में लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि महान किसान नेता, शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति चौधरी चरण सिंह आजीवन संघर्षरत रहे, किसान, वंचितों, शोषितों का कल्याण किया, सभी को किसान दिवस की शुभकामनाएं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी श्रद्धांजलि देने चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली हापुड़ जाएंगे। नूरपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। यहां पर भूपेंद्र चौधरी हवन पूजन के बाद पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। करीब 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नूरपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button