CM योगी के साथ टाटा संस के चेयरमैन ने किया गुरु गोरखनाथ के दर्शन, नाथपंथ के इतिहास पर की चर्चा…

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए और नाथपंथ के इतिहास पर चर्चा की।

गोरखपुर: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और नाथपंथ के इतिहास, इसके महान संतों तथा पंथ के प्रवर्तक महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बता दें, गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे एन. चंद्रशेखरन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन कराया और मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें शिवगोरक्ष नामक अंगवस्त्र और मंदिर का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद टाटा संस के चेयरमैन ने गोरखनाथ मंदिर के परिसर का दौरा किया और इस दौरान नाथपंथ के महत्व, विकास और इसके प्रमुख संतों के योगदान के बारे में बताया गया।

वहीं, इस अवसर पर एन. चंद्रशेखरन ने गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के साथ महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। गोरखपुर में इस सेंटर का उद्घाटन टाटा संस के चेयरमैन की उपस्थिति में हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एन. चंद्रशेखरन के बीच यह मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के महत्व और समाज के लिए इसके योगदान पर आधारित थी। इसके बाद एन. चंद्रशेखरन गोरक्षपीठ की तरफ से आयोजित दोपहर भोज में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button