
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन जिस तरह से सरकार इसे पेश कर रही है, उससे पार्टी को एतराज है। खरगे ने इसे पॉलिटिक्स से प्रेरित कदम बताया और आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए ऐसा कर रही है।
बता दें, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है, लेकिन उनका ज़ोर है कि पहले के अमेंडमेंट लागू किए जाएं। खरगे ने सरकार पर डिलिमिटेशन और जनगणना को लेकर चालें चलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि संविधान की शक्तियां कार्यपालिका के पास हैं, और पार्लियामेंट को किसी भी समय डिलिमिटेशन बदलने की शक्ति दी गई है।
उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार पहले ही इन राज्यों में उन्हें धोखा दे चुकी है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट होकर पार्लियामेंट में इस बिल का विरोध करना चाहिए, लेकिन महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं।









