धर्म परिवर्तन कराकर जबरन किया निकाह, हाथ पैर बांधकर रखते थे दरिंदे, बंधक बना युवती से किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया की उसे बेल्टो से पीटा जाता था। 11 सालो तक उसके घर वालो से भी उसकी कभी बातचीत नही हुई। किसी तरह दरिंदो के चंगुल से बचकर पीड़िता अपनी मामी के पास पहुंची

उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती को 11 साल तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह किया गया। वही 11 सालो तक आए दिन उसके साथ कई सारे लोगो ने संबंध बनाए। 11 साल बाद दरिंदो के चंगुल से भागकर अपनी मामी के पास पहुंची युवती ने कैंट थाने में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता पीड़ित का कहना है की वो डांसर थी और डीजे पर डांस करती थी। इस दौरान सादिक नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसे बेरहमी से पीटा और उसका रेप किया। जिसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उससे निकाह कर लिया। युवती ने बताया की उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम नूर फातिमा रख दिया। उसे 11 साल तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान सादिक और उसके भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया की उसके साथ बहुत सारे लोगो ने संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया की उसे बेल्टो से पीटा जाता था। 11 सालो तक उसके घर वालो से भी उसकी कभी बातचीत नही हुई। किसी तरह दरिंदो के चंगुल से बचकर पीड़िता अपनी मामी के पास पहुंची। जिसके बाद उसने अपनी मामी को आप बीती बताई। पीड़िता की मामी ने बताया की सादिक लगातार टुकड़े टुकड़े करने की धमकियां दे रहा है।

वही एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया की पीड़िता को 11 सालो तक बंधक बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उससे निकाह किया। उसके 2 बच्चे भी है।

Related Articles

Back to top button
Pačios geriausios virtuvės patarimai, sveika gyvensena ir pasėlių priežiūros gudrybės - visa tai ir daugiau rasite mūsų tinklalapyje. Išmokite gaminti skanius patiekalus, rūpintis savo sodo augalais ir pasidalinkite su mumis savo patirtimi. Kurkite kartu su mumis ir tapti tikrais virtuvės bei sodo meistrais! Svorio metimui padedančios 6 geriausios šaldytos daržovės, įvardintos Ar svarbu nulupti grybus prieš juos Kaip kepti Pasidalinkime naudingais patarimais, kurie padės jums palengvinti kasdienį gyvenimą, išmokti naujus virtuvės triukus ir pasimokyti naudingų straipsnių apie daržą. Sveiki atvykę į mūsų svetainę!