Russia Ukraine War: भारतीय छात्रों को बंधक बनाने के रूसी आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये बड़ा बयान

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रूस ने यूक्रेन पर एक बड़ा आरोप लगाया है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें खारकीव से निकलने नही दे रहा है। लेकिन विदेश मंत्रालय ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उनके पास यूक्रेन में भारतीयों को बंधक बनाए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

बता दे कि इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय के लिए एडवाइजरी जारी की थी। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया था कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय राजधानी कीव छोड़ दे। उसने कहा गया है कि जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे।

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि, किसी भारतीय को य्रकेन में बंधक बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में हमारा दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। और यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से कई छात्र कल खार्किव छोड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button