
वाराणसी- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को G -20 संस्कृति कार्य समूह (CWG) की बैठक शुरू हुई। बैठक में G -20 देशों के 170 प्रतिनिधी शामिल हुए। पहले दिन भारत की अध्यक्षता में G- 20 संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक में G -20 के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व की घोषणा पर आज चर्चा किया गया। वहीं इस मौके पर भारत की चंद्रयान -3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की गई।

G -20 देशों के प्रतिनिधियों ने भारत के वैज्ञानिकों को दी बधाई
वाराणसी में शुरू हुए G -20 सम्मेलन की बैठक के दौरान G-20 सीडब्ल्यूजी के अध्यक्ष गोविंद मोहन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा हासिल की गई असाधारण उपलब्धि की भी सराहना किया।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान – 3 की सफलता अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती शक्ति को दिखा रहा है। वही G-20 देशों के सदस्यों ने चंद्रमा पर सफल मिशन के लिए भारत को बधाई दिया।

4 प्रमुख विषयों पर वाराणसी में हो रही है चर्चा, जारी होगा डाक टिकट
वाराणसी में संस्कृति मंत्रियों की बैठक का उद्देश्य भारतीय अध्यक्षता के तहत व्यक्त किए गए चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रगति के सिलसिले में सामूहिक कार्यों में तेजी लाना होगा। इसके जरिये सांस्कृतिक संपत्ति का संरक्षण और पुनर्स्थापना, एक सतत भविष्य के लिए मौजूदा विरासत का उपयोग, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देने तथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों से लाभ उठाने के काम को बढ़ावा दिए जाने पर चर्चा किया जा रहा है।

वहीं CWG 26 अगस्त को अभियान की स्मृति में एक विशेष डाक टिकट जारी कर रहा है। ‘कल्चर यूनाइट्स ऑल’ डाक टिकट को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतिनिधित्व करने और सांस्कृतिक संदर्भ स्थापित करने के लिए कनेक्टिविटी, संचार और यात्रा सम्बंधी विचारों को मिलाकर एक विशिष्ट प्रतीक के रूप में तैयार किया गया है।
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल