शिक्षा विभाग में हो रही फर्जी नियुक्ती, मृतकों की मिल रही नौकरी, एक जिले में 70 मृतक बना रहे खाना

कौशाम्बी में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी में हुई धांधली में बड़ी कार्रवाई हुई है। कौशाम्बी मे हुए इस घोटालें में कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

कौशाम्बी में शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी में हुई धांधली में बड़ी कार्रवाई हुई है। कौशाम्बी मे हुए इस घोटालें में कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। स्कूलों में रसोइयों के पद पर फर्जी नियुक्ती के मामले में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाज फर्जी नियुक्ति गबन पर बीएसए पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शिक्षा विभाग में नौकरी देने में बीएसए प्रकाश सिंह ने बड़ा घोटाला किया है। कौशाम्बी में बीएसए ने रसोइयों की फर्जी नियुक्ति की। स्कूलों में 70 मृतकों को रसोइयों के पद पर नियुक्ति किया और मृतकों के नाम पर 1 करोड़ के करीब पैसा निकाला गया। जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए MDM समन्वयक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति को लेकर 6 ABSA पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। बीएसए ने कागजों पर की रसोईयों के पद पर मृतकों की नियुक्ति कर दी और लगभग 1 करोड़ के करीब पैसा निकाला गया। फर्जी नियुक्ति गबन पर फिलहाल BSA पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button
Live TV