Happy Birthday Kajol: 16 साल की उम्र से अभिनय की शुरुआत करने वाली काजोल हैं इतने करोड़ की मालकिन

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक शूमो मुखर्जी और हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन तनुजा की बेटी हैं...

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक शूमो मुखर्जी और हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन तनुजा की बेटी हैं। काजोल के पति भी मशहूर अभिनेता अजय देवगन हैं। काजोल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और आसानी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को देखकर लोगों ने खूब प्यार किया। इसके अलावा काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्में की हैं। अजय देवगन और काजोल को फिल्मों में काम करने के दौरान प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। और अब दोनों के 2 बच्चे भी हैं।

काजोल की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेखुदी’ थी। करियर में कामयाबी हासिल करने वाली एक्ट्रेस काजोल आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. रिपोर्ट के मुताबिक काजोल फिलहाल करीब 182 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

काजोल एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमाती हैं। वहीं, उनकी सालाना आमदनी 12 करोड़ से ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काजोल एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

आपको बता दें कि काजोल मुंबई के एक आलीशान घर में रहती हैं। उनका घर मुंबई के सबसे क्लासिक घरों में से एक माना जाता है। उनके इस आलीशान घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। जिस भवन में काजोल का घर है उसका नाम शिव शक्ति है। यह घर अपनी सौन्दर्यता के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं अजय देवगन और काजोल के पास रोल्स रॉयस कलिनन (Rolls Royce Cullinan), ऑडी ए5 (Audi A5), मर्सिडीज बेंज एस क्लास (Mercedes Benz S Class), मासेराती (Maserati) और बीएमडब्ल्यू एक्स7 (BMW X7) वाहन हैं।

Related Articles

Back to top button