हरक सिंह रावत BJP से 6 साल के लिए निष्कासित, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

विधानसभा चुनावों से पहले, उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त और छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत के सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। रावत और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रविवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और दोनों के सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रावत को बर्खास्त किए जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में नाटकीय मोड़ आने लगा। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे और बहू अनुकृति के लिए भी टिकट मांग रहे थे, जो पार्टी को मंजूर नहीं था। और पार्टी ने उल्टा उनको बर्खास्त कर पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। जिसके बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस के संपर्क में हैं। और आज वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते है। और बताया जा रहा है कि उनके साथ दो बीजेपी विधायक भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV