Health Tips: कड़ाके की ठंड में रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर में बनी रहेगी गर्माहट, कभी नहीं होंगे बीमार

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यूपी के कई जिलों में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। ठंड के मौसम में जरा सी हवा लगने पर भी आपको सर्दी-जुकाम और बुखार हो सकता है। दरअसल, कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग जल्दी ही बीमार पड़ जाते हैं।

हेल्थ डेस्क. उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यूपी के कई जिलों में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। ठंड के मौसम में जरा सी हवा लगने पर भी आपको सर्दी-जुकाम और बुखार हो सकता है। दरअसल, कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग जल्दी ही बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में ठंड में स्वस्थ्य रहने के लिए गर्म पहनने के साथ ही अपने खान-पान का ध्यार रखना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको ऐसी खास ड्रिंक्स का बारे में बताएंगे जिसे पीने से शरीर में गर्माहट बनाए रखेगी।

हल्दी-दूध का करें सेवन

किचन में मौजूद हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी होती है। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए रोजाना हल्दी वाला दूध पीते हैं तो ठंड में भी आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

दालचीनी की चाय

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दालचीनी की चाय पीने की आदत डाल लें। दालचीनी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में दालचीनी चाय पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप पानी में दालचीनी को डाल दें, फिर इसे उबालें। जब ये ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

काढ़ा पिएं

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए काढ़ा पीना लाभदायक और फायेदमंद होता है। इसे बनाने के लिए तुलसी, अदरक, इलाइची, लौंग आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई बीमरियों से बचाने में मददगार है।

केसर वाला दूध

सर्दियों में केसर वाले दूध का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। केसर की तासीर गर्म होती है। आप दूध में केसर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में केसर वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button