
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश सरकार मैं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कल यानि 2 दिसंबर को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा गांव पुवारका जिला सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सहारनपुर वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि पहले आप लोगों को पढ़ाई करने के लिए सहारनपुर से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। अब एक विशेष विश्वविद्यालय आपके जिले में खुल जाएगा।
सहारनपुर की स्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा एक यूनिवर्सिटी की सौगात सहारनपुर वासियों को दी गई है सहारनपुर का सुंदरीकरण व सड़कों का चौड़ीकरण का भी शिलान्यास सहारनपुर वासियों को तोहफा मिला है सहारनपुर को बेहतरीन खूबसूरत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर वासियों को एक जबरदस्त सौगात दी है।
शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, परिक्षाएं होंगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया इस वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं में दो दिसंबर के अवकाश की घोषणा की, लेकिन जिन शिक्षण संस्थाओं में परीक्षाएं चल रही हैं। वह नियमित रूप से चलती रहेंगी।