नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रामबाण घरेलू उपाय, कभी नहीं होंगे हार्ट अटैक के शिकार

Health Tips: नसों को साफ करने के लिए अर्जुन की छाल बेहद महत्वपूर्ण है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने मददगार होता है..

Health Tips: त्योहार में लोग अधिक मात्रा में मीठा, तला भुना और मैदा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। होली में आप सब ने खूब गुजिया, कचौड़ी, पूरी और तेल में भुना पापड़ खाया होगा। इससे शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा हो होने लगता है। जिससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं और हार्ट अटैक भी हो सकता है। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना जरूरी है। इस इस लेख में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे-

लहसुन

कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। लहसुन में एलिसिन और मैगनी पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटीफंगल भी पाए जाते हैं।

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन

घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें-जई, जौ, फलियां शामिल है। सेब, खट्टे फल और सब्जियां जैसे स्प्राउट्स, गाजर खानी चाहिए।

हेल्दी फैट

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हेल्दी फैट युक्त आहार हो ले सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल, एवोकाडो, ड्राईफ्रूट्स, नट्स और सीड्स को खाने में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करताहै।

धनिया

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धनिया के बीज को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए धनिया के बीज को पीसकर पाउड बना लें। एक ग्लास पानी में एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर उबाल लें। इस पानी को दिन में दो से तीन बार पिएं।

अर्जुन की छाल

नसों को साफ करने के लिए अर्जुन की छाल बेहद महत्वपूर्ण है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने मददगार होता है। इसके लिए अर्जुन की छाल को एक ग्लास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा होने पर इसे पी लें।

Related Articles

Back to top button