खौफनाक ! प्रेमिका नें बात करनें से किया मना, तो प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली

फर्रुखाबाद : युवक से बात न करना युवती को महंगा पड़ गया। गुस्साए युवक ने युवती के घर पहुंचकर उस पर फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में लगने से युवती घायल हो गई। परिजनों ने उसे डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेम संबंधों के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज बहादुरगंज निवासी विवेक शाक्य की 18 वर्षीय पुत्री सलोनी गुरुवार रात 10:30 बजे छत पर बैठी थी। इसी दौरान मुहल्ला टाउन हॉल निवासी युवक वहां आया और घर में घुसकर छत पर चढ़कर सलोनी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सलोनी के दाहिने पैर में लग गई। चीख पुकार मचाते हुए सुनकर के परिजन भी वहां पहुंच गए तो युवक वहां से भाग गया।

परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अजब सिंह मौके पर पहुंचे और घायल सलोनी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले आए। वहां महिला कांस्टेबल मधुरानी की देखरेख में उसे भर्ती कर लिया गया। डॉ. दीपक तिवारी ने प्राथमिक उपचार और एक्स-रे की सलाह दी। अस्पताल पहुंची सलोनी की मां प्रीति ने बताया कि विशाल ने उस पर गोली चलाई थी।

युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई

इस मामले में एरिया ऑफिसर सदर अभय वर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। विशाल और सलोनी दोस्त हैं और उनके बीच बातचीत हुई थी और वे घर आ रहे थे। उसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके पिता विशंभर कश्यप को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button