“मैं डिंपल यादव, जो …….” डिंपल यादव ने ली सांसद पद की शपथ ।

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ ली। सदस्यों के रजिस्टर में हस्ताक्षर...

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ ली। सदस्यों के रजिस्टर में हस्ताक्षर किये। जिसके बाद सदन में अपना स्थान ग्रहण किया। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला उन्हें शपथ दिलाई। डिंपल यादव ने संविधान की सम्प्रभुता और अखंडता को बनाये रखने की कसम खायी।

डिंपल यादव ने कहा , ” ,मैं डिंपल यादव जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूँ, ईश्वर की शपथ लेती हूँ, कि विधि द्वारा स्थापित सविधान की पूरी निष्ठां के साथ पालन करुँगी।

डिम्पल यादव ने मैनपुरी से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की हैं। उन्होंने भाजपा प्रतयाशी रघुराज शाक्य को लगभग 2 लाख 80 हजार वोटों से शिकस्त दी हैं। इस जीत के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव लोकसभा में शपथ लेंगी और अपना कार्यभार संभालेंगी।

बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुआ था। इसके अतिरिक्त रामपुर और खतौली में भी उपचुनाव हुआ। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हुआ।

चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है, एक-एक कार्यकर्ता ने मेहनत की, ये मैनपुरी की जनता की जीत है। उन्होने कहा कि नकारात्मक राजनीति की हार हुई, ये जीत नेताजी को समर्पित, जनता ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी, ये जीत 2024 के लिए नई ऊर्जा है, खतौली प्रत्याशी को बहुत बधाई। रामपुर में मिली हार पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया, रामपुर में प्रशासन ने अन्याय किया, रामपुर में सबसे बड़ी जीत होती, वहां अन्याय हुआ, प्रशासन ने परेशान किया।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डिंपल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर मैनपुरी स से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने जीत का आंकड़ा जारी कर दिया है। इससे पहले मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद थे जिनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को बड़े अन्तर से हराया है। डिम्पल यादव को मैनपुरी से 618120 वोट मिले है तो वहीं बीजेप प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों यह जीत दर्ज की है। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को 64.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं BJP को 34.18% वोट मिले।

Related Articles

Back to top button
Live TV