अगर आप में हिम्मत है तो बिजनौर आइये….चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी को चैलेंज

किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें CM. ‘मैं CM को चैलेंज करने के लिए उनके यहां चुनाव लड़ने गया था’. लेकिन अगर आप में हिम्मत है तो बिजनौर आइये.

मुरादाबाद- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगिना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सार्वजनिक मंच से खुला चैलेंज दे दिया है. दरअसल, कुंदरकी में जनसभा के दौरान चंद्रशेखर ने CM को चैलेंज किया है.

चंद्रशेखर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें CM. ‘मैं CM को चैलेंज करने के लिए उनके यहां चुनाव लड़ने गया था’. लेकिन अगर आप में हिम्मत है तो बिजनौर आइये.

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि बिजनौर की 7-8 में से किसी भी सीट से चुनाव लड़िए. आप यहां चुनाव लड़ें तो आपकी जमानत जब्त होगी.चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “आप कहते हो कि आपने बहुत काम किया, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया, लेकिन जब चुनावों की बात आती है, तो क्या यह ‘विकास’ और ‘साथ’ केवल कुछ खास लोगों तक ही सीमित है?

खैर इस वक्त चंद्रशेखर आजाद की इस बयान के बाद से सियासी पारा और ज्यादा हाई हो गया है. उपचुनाव से संग्राम के बीच में ऐसे बयान ने राजनीतिक हलचल को भी तेज कर दिया है.

Related Articles

Back to top button