बदायूं में लूट के बाद महिला की गला रेतकर हत्या, बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला पति

बदमाशों ने पहले लूट की घटना को अंजाम दिया.लूट के बाद बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतारा है.दिल्ली से लौटे दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया.

बदायूं- बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है. बदमाशों ने दंपति पर धारदार हथियारों से हमला किया. बदमाशों के इस हमले में पत्नी की मौके पर मौत हो गई,जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बदमाशों ने पहले लूट की घटना को अंजाम दिया.लूट के बाद बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतारा है.दिल्ली से लौटे दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया. एसएसपी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है.

मामले में और जानकारी…

बदमाशों के इस हमले को लेकर कहा जा रहा है कि दंपति दिल्ली से घर लौट रहे थे.बदमाशों ने हमला कर मोबाइल व 40 हजार रुपये लूट लिए. विरोध करने पर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई जबकि पति बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला.पर वह भी घायल हो गया.

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी सरताज पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह दिल्ली से घर आ रहे थे. मंगलवार सुबह करीब चार बजे उझानी बस से उतरे और पैदल ही कच्चे रास्ते से गांव को चल दिए. जैसे ही दंपती राजनगर कॉलोनी के पास पहुंचे वहां चार बदमाश मिल गए.

Related Articles

Back to top button