Election 2022: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, चुनावी रैलियों से हटाई रोक, खुले मैदान से कर सकेंगे रैली…

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों से रोक हटा दी है। चुनाव आयोग ने खुले मैदान में रैली की दी इजाजत दे दी है। इनडोर के लिए 50% क्षमता की अनुमति दी है। आउटडोर रैलियों के लिए 30% क्षमता की अनुमति दी गई है।

घटते कोरोना वायरस के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। बता दें, रोड शो, बाइक रैली पर अभी भी रोक जारी रहेगी। वही, जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। शारीरिक सार्वजनिक बैठकों के लिए और छूट दी। इनडोर हॉल और आउटडोर बैठकों के लिए छूट दी गई।

लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। डोर टू डोर अभियान के लिए 20 व्यक्तियों की सीमा तय की गई है। 20 लोगों के साथ घर-घर अभियान हो सकता है। कोरोना के दैनिक मामलो में कमी आई है। आज की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं जो कल की तुलना में 16 प्रतिशत कम हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 865 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 01 हजार 979 हो गई है।

 

https://youtu.be/_8bX0FKvHeg

Related Articles

Back to top button
Live TV