इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद पति की हालत गंभीर, क्या है हत्या की असली वजह ?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके ही घर में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वीभत्स वारदात का आरोप उनके पति प्रदीप चौहान पर लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह घर के अंदर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने निशा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के दौरान घर में मौजूद मासूम बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे।

बच्चों की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो घर के अंदर का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। निशा खून से लथपथ फर्श पर मृत पड़ी थीं, जबकि पास ही आरोपी पति प्रदीप भी चाकू से खुद को घायल किए हुए गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने निशा चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी पति प्रदीप का इलाज अस्पताल में जारी है, जिस पर पुलिस की कड़ी निगरानी है।

पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, साथ ही पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है और घर के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना की सही वजह और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button