
चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी नई जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख प्रायोजक टीवीएस यूरोग्रिप, भारत के प्रमुख दोपहिया और तिपहिया टायर ब्रांड का लोगो भी है। और फ्रैंचाइज़ी के लोगो के ऊपर चार सितारे भी है।
चार सितारे चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल में अब तक जीते गए चार खिताबों पर प्रकाश डालते हैं- 2010, 2011, 2018 और 2021 में। आपको बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शुरुआती मैच में आमने-सामने होंगे।
आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने एक वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पे शेयर किया है जिसमें एमएस धोनी रवींद्र जडेजा और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ दिखाई दे रहे है।