IPL 2024 Auction: चार करोड़ में बिके शार्दुल, रचिन रवींद्र 1.8 करोड़ में, इन्हें नहीं मिला कोई खरीददार

IPL 2024 Auction: श्रीलंका के स्पिनर वानिदु हसारंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये में खरादी। हसारंग के लिए सिर्फ हैदराबाद टीम ने बोली लगाई।

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए नीलामी प्रक्रिया जारी है। कुछ खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली है, तो वहीं कुछ को निराशा हाथ लगी है। भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग ने चार करोड़ रुपए में खरीद। वहीं अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख में खरीदा।

सस्ते में बिके रचिन व वानिंदु हसरंगा

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीद लिया है। इनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए थी। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 2023 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

श्रीलंका के स्पिनर वानिदु हसारंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये में खरादी। हसारंग के लिए सिर्फ हैदराबाद टीम ने बोली लगाई।

ये खिलाड़ी रहे निराश

भारतीय क्रिकेटर करुण नायर को कोई खरीददार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इसके साथ ही मनीष पांडे भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपए था। अभी नीलामी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button