भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान , रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता; मची अफरा-तफरी

उत्तरपूर्वी जापान में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे तक, मियागी और फुकुशिमा सहित सात प्रान्तों में कुल 92 लोग घायल हो गए थे,

जापान में भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई थी।  देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में, विशेष रूप से मियागी और फुकुशिमा प्रान्त में जोरदार झटके महसूस किए गए, भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार रात लगभग 11:36 बजे हुआ, जिसका उत्तरी अक्षांश 37.7 और पूर्वी देशांतर 141.7 था और यह 60 किमी की गहराई पर था।

वहीं भूकंप के बाद मियागी और फुकुशिमा प्रान्त में तटीय क्षेत्रों में एक मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें निवासियों से तट से दूर रहने का आग्रह किया गया था। साथ ही इस भूकंप से मियागी प्रांत में एक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके साथ ही भूकंप के बाद 20 लाख घरों की बिजली भी गुल हो गई ।

Related Articles

Back to top button