जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। और इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोविड पॉजीटिव हो रहे है। वही इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रूंचाल भी कोरोना से संक्रमित हो गई है।

दोनों इस समय होम क्वारंटाइन में हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर की जानकारी देते हुए जॉन ने बताया कि वह तीन दिन पहले एक कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे। जॉन अब्राहम ने लिखा, “मैं 3 दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि उसे COVID है। प्रिया और मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। और हम घर पर ही क्वारंटाइन है।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों में सक्रमण के हल्के लक्षण है। और वो और उनकी पत्नि कोरोना वायरस की दोनों डोज ले चूके है। आपको बता दे कि इससे पहले अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button