
लखनऊ; पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य से प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा में आए आईपीएस मनीष दुबे पर प्रशासन का डंडा चला है. विभान से उन्हें निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेजी है. होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लगे आरोपों की जांच डीआईजी प्रयागराज संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई थी. जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं.
डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट मनीष दुबे के खिलाफ आई है. रिपोर्ट में ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या, एक महिला होमगार्ड के अलावा उनकी पत्नी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मनीष दुबे की पत्नी ने उन पर प्रताड़ित करने सहित कई आरोप लगाए हैं.
डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य के अनुसार रिपोर्ट को शासन के पास भेज दिया गया है. अब शासन स्तर पर आगे निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा मनीष दुबे कृत्य से विभाग की भी किरकिरी हुई है. ऐसा विभाग के अधिकारियों को नहीं करना चाहिए. ये नियम सभी पर लागू होता है.









